गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव : भाजपा की जीत पर राकेश टिकैत ने दी प्रतिक्रिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज। लखीमपुर खीरी जनपद की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी की जीत पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान आया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि यह उपचुनाव बेईमानी से जीता गया है। कहा कि भाजपा का अगला निशाना प्रेस और …

अमृत विचार, प्रयागराज। लखीमपुर खीरी जनपद की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी की जीत पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान आया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि यह उपचुनाव बेईमानी से जीता गया है। कहा कि भाजपा का अगला निशाना प्रेस और मीडिया की आजादी है। जब तक मीडिया अपनी जान बचा सकती है बचा ले।

राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार है। इलेक्शन कमीशन भी भाजपा का है। इसके अलावा भाजपा की ही कोर्ट-कचहरी और अधिकारी हैं। यही वजह है कि भाजपा लगातार चुनाव में जीत हासिल कर रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बेईमानी से बनी है और उपचुनाव में भी बेईमानी से भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। कहा कि 2024 में भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी, वो भी जीत बेईमानी से होगी।

यह भी पढ़ें:- गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव: सपा की हार पर बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कसा तंज

संबंधित समाचार