बहराइच: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे थे। सभी का कहना है कि नई पेंशन से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट …

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे थे। सभी का कहना है कि नई पेंशन से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी सोमवार को कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए।

कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए संरक्षक रमेश चंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांग को दरकिनार कर पुरानी पेंशन की बहाली नहीं कर रही है। जबकि नई पेंशन नीति से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार धरना और प्रदर्शन के बाद भी कर्मचारियों की मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया जा रहा है।

जिसके चलते सोमवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी ने धरना दिया। इसके अलावा सभी ने अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। धरना प्रदर्शन के बाद 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री समेत अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उग्र हुए कर्मचारी, आंदोलन की चेतावनी

संबंधित समाचार