बहराइच: बीसी सखियों ने डीएम कार्यालय के सामने की नारेबाजी, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात बीसी सखी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। सभी ने डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन भेजा। सभी ने शासनादेश के अनुसार मानदेय दिलाने और ग्राम सचिवालय में बैठने की जगह देने समेत आठ सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दिया। जिले …

बहराइच। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात बीसी सखी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। सभी ने डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन भेजा। सभी ने शासनादेश के अनुसार मानदेय दिलाने और ग्राम सचिवालय में बैठने की जगह देने समेत आठ सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दिया।

जिले के ग्राम पंचायतों में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर बीसी सखियों की तैनाती है। बीसी सखी रेखा सोनी और पूजा पाठक की अगुवाई में सभी सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची। सभी ने डीएम कार्यालय के सामने मांगों को लेकर धरना दिया।

बीसी सखियों ने कार्य के लिए शासनदेश जनपद स्तर पर लागू किए जाने, पूरा कमीशन देने, मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों का भुगतान, शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिलाने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। इसके बाद सभी ने जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र को ज्ञापन दिया। इस दौरान जानकी देवी, विद्या मौर्य, वंदना मिश्रा, लक्ष्मी, नीलम देवी, कंचन, सोनू समेत अन्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मृतक के परिजनों को नहीं मिला मुआवजा, लगा रहे हैं डीएम कार्यालय का चक्कर

संबंधित समाचार