पीलीभीत: परंपरागत तरीके से निकाला जुलूस-ए-गौसिया, पुलिस बल भी रहा तैनात
पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद भर में जुलूस-ए-गौसिया परंपरागत तरीके से निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल की तैनाती करने के साथ ही अफसर खुद भी भ्रमण पर रहे और निगाह बनाए रखी। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई। जुलूस-ए-गौसिया और गंगा स्नान एक ही …
पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद भर में जुलूस-ए-गौसिया परंपरागत तरीके से निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल की तैनाती करने के साथ ही अफसर खुद भी भ्रमण पर रहे और निगाह बनाए रखी। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई।
जुलूस-ए-गौसिया और गंगा स्नान एक ही दिन पड़ने पर पिछले कई दिनों से पुलिस प्रशासन सुरक्षा बंदोबस्त का खाका तैयार करने में जुटा था। एक दिन पहले ही संबंधित रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। जोन और सेक्टर में शहर को बांटकर पुलिस बल की ड्यूटी तय कर दी गई थी। जिसका असर भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह से ही सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया।
एसपी दिनेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, एसडीएम सदर योगेश गौड़, सीओ सिटी सुनील दत्त, कोतवाल नरेश त्यागी समेत कई अधिकारी पुलिस बल के साथ भ्रमण पर रहे। जिसके बाद शहर में हर बार की तरह जुलूस-ए-गौसिया हशमत नगर से आस्ताने हशमतिया के सज्जादानशीं मौलाना जरताब रजा खां की सरपरस्ती में निकाला गया।
इसमें बड़ी संख्यसा में अकीदतमंद उमड़े। हशमत नगर से शुरू होकर जुलूस अपने तय रास्तों से होकर गुजरा। कई जगह मौलाना की ओर से तकरीर दी गईं। जुलूस संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली और फिर बैरिकेडिंग भी संबंधित रास्तों से हटा दी गईं।
