लखनऊ: राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप का हुआ समापन, जम्मू कश्मीर ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 8 दिन से चल रहे राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप का आज सोमवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला जम्मू कश्मीर और हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा को मात देकर जम्मू कश्मीर ने ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया। राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप के समापन …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 8 दिन से चल रहे राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप का आज सोमवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला जम्मू कश्मीर और हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा को मात देकर जम्मू कश्मीर ने ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया। राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए।

इसके अलावा भारत की विनर पैरा एथलीट भारतरत्न दीपा मालिक भी मौजूद रहीं। आठ दिवसीय राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप प्रतियोगिता में देशभर से कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिन्हें प्रतियोगिता के दौरान चार समूहों में बांटा गया था। इस प्रतियोगिता में सभी टीमों के बीच कुल 43 मुकाबले खेले गए। राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप का शुभारंभ 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में किया था।

राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन डीसीसीसीआई यानी कि डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ने किया था। समापन समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विजेता जम्मू कश्मीर और उप विजेता हरियाणा को बहुत बहुत बधाइयां देता हूं।

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने क्रिकेट के आयोजकों से कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांगों के उत्थान के लिए कहा कि हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी जी ने सभी स्तर से मदद के लिया कहा है। दिव्यांगो को रहने, उच्च कोटि की पढ़ाई, खाने के लिए, स्पोर्ट्स के लिए, ट्रेनिंग के लिए और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था हम करेगें।

यह भी पढ़ें:-अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सीएम योगी ने दिव्यांगों को किया सम्मानित

संबंधित समाचार