रामपुर: मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खुशी को गोल्ड और अंजलि ने झटका सिल्वर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मुरादाबाद में हुई मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला की छात्राओं ने दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला की छात्रा खुशी ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं जूनियर वर्ग में अंजलि रावत ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों छात्राओं के परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों …

रामपुर, अमृत विचार। मुरादाबाद में हुई मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला की छात्राओं ने दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला की छात्रा खुशी ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं जूनियर वर्ग में अंजलि रावत ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों छात्राओं के परिवार में खुशी का माहौल है।

दोनों छात्राएं प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जोकि मुरादाबाद में 14 से 17 नवंबर तक होगी। दोनों छात्राएं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल जीती छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए कोच मनोज कुमार ने बधाई दी।

गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला की प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है। दोनों खिलाड़ियों की परिवारों में खुशी का माहौल है मोहल्ले और रिश्तेदार परिजनों को बधाइयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: खौलती दाल के भगोने में गिरकर मासूम की मौत

संबंधित समाचार