हमीरपुर: भैंस ढूंढने गई किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राठ (हमीरपुर)। कस्बे में महोबा रोड पर भैंस को ढूंढने गई एक किशोरी को युवक ने दबोच लिया। उसे सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी के बदन से खून निकलने पर परिजनों ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। तीन दिन पूर्व हुई इस घटना की सोमवार को कोतवाली में तहरीर …

राठ (हमीरपुर)। कस्बे में महोबा रोड पर भैंस को ढूंढने गई एक किशोरी को युवक ने दबोच लिया। उसे सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी के बदन से खून निकलने पर परिजनों ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। तीन दिन पूर्व हुई इस घटना की सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि पिछले तीन नवंबर की दोपहर उनकी 13 वर्षीय पुत्री अपनी खोई हुई भैंस को ढूंढने महोबा रोड स्थित मंडी के पीछे गई थी। तभी वहां मोहल्ला अतरौलिया निवासी चंद्रभान ने उसे दबोच लिया और सुनसान स्थान पर ले गया।

उसके साथ दुष्कर्म कियाl जब उनकी पुत्री घर आई तो देखा कि बदन से खून बह रहा था। जिसके बारे में पूछताछ करने पर बेटी ने अपने साथ में हुई घटना बताई। बताया कि आरोपी के डर के कारण दो दिन कोतवाली नहीं गए। सोमवार को पीड़िता को लेकर पहुंची उसकी मां ने आरोपी चंद्रभान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल राजेश कमल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: बहन व प्रेमी की हत्या के आरोप में दूसरा भाई भी गिरफ्तार, तीनअभी भी फरार

संबंधित समाचार