अयोध्या: राज्य कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग, धरना देकर सीएम को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राज्य कर्मचारी संघ परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने सदर तहसील के समक्ष हेमू कालाणी पार्क में सोमवार को धरना दिया। इस धरने के माध्यम से सेवाहितों की अनदेखी एवं पूर्व में सहमति प्राप्त बिंदुओं को लेकर के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न किए जाने के खिलाफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने …

अयोध्या। राज्य कर्मचारी संघ परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने सदर तहसील के समक्ष हेमू कालाणी पार्क में सोमवार को धरना दिया। इस धरने के माध्यम से सेवाहितों की अनदेखी एवं पूर्व में सहमति प्राप्त बिंदुओं को लेकर के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न किए जाने के खिलाफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दिये गये धरने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में पुरानी पेंशन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, पूर्व में रोके गए तथा समाप्त किए गए महंगाई एवं अन्य भत्ते बहाल किए जाने सहित 11 सूत्री मांग शामिल है। धरने की अध्यक्षता अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अरविंद कुमार सिंह तथा संचालन कार्यवाहक मंत्री रामप्रकाश सिंह ने किया। धरने में प्रमुख रूप से संजय पासवान ,कमला प्रसाद यादव, उदय सिंह यादव, प्रवक्ता डेनियल भारती, महेश चंद तिवारी, आरपी सिंह व अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पुरानी पेंशन बहाल को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार