फतेहपुर: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जिले में सोमवार को एक किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर छेड़छाड़ करने और शादी करने का दवाब बनाते रहने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के समसपुर …

फतेहपुर। जिले में सोमवार को एक किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर छेड़छाड़ करने और शादी करने का दवाब बनाते रहने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी विवेक कुमार की पुत्री कामिनी देवी (16) ने अपने घर में कमरे के भीतर संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर परिजन शोक में डूब गये। परिजन कामिनी को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर मृतक किशोरी के परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले युवक रवीन्द्र पुत्र रामगोपाल पर काफी समय से बाहर आते-जाते छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक की छेड़खानी से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली है। युवक उससे शादी करने का भी दबाव बनाता था।

क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: जेई की गैर इरादतन हत्या का आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार