अयोध्या: खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जल स्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सावन माह में भले ही जनपद तथा आसपास के जिलों में बरसात की रफ्तार तेज न हो, लेकिन सरयू का जल स्तर तेजी पर है। खतरे के निशान से वार्निंग लेवल में पहुंच चुकी सरयू ने एक बार फिर से खतरे के निशान को पार कर लिया है। खतरे के निशान से …

अयोध्या, अमृत विचार। सावन माह में भले ही जनपद तथा आसपास के जिलों में बरसात की रफ्तार तेज न हो, लेकिन सरयू का जल स्तर तेजी पर है। खतरे के निशान से वार्निंग लेवल में पहुंच चुकी सरयू ने एक बार फिर से खतरे के निशान को पार कर लिया है। खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर चढ़कर सरयू का जल स्तर स्थिर हो गया है।

जनपद तथा आसपास के जनपदों में छिटपुट बारिश हुई है सरयू का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते पहाड़ी इलाकों की नदियां उफनाई हुई हैं। नदियों के उफान के कारण नेपाल को समय-समय पर बैराज से पानी छोड़ना पड़ रहा है।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की देर रात सरयू के जलस्तर ने खतरे के निशान को पार कर लिया था। तब से सरयू के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। यह अलग बात है कि जल स्तर रुक-रुक कर बढ़ रहा है। मंगलवार की रात सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 92.840 मीटर दर्ज किया गया था, जो कि मध्य रात्रि में बढ़कर 92.850 मीटर हो गया। मध्यरात्रि के बाद बुधवार को 1:00 से 3:00 बजे के बीच जल स्तर 92.860 मीटर, शाम 4 बजे 92.870 मीटर और 5 बजे 92.880 मीटर दर्ज किया गया।जो सुबह 6 बजे बढ़कर 92.890 मीटर पर पहुंच गया।

हालांकि इसके बाद देर शाम 6:00 बजे तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक सरयू का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है हालांकि अभी हालात नियंत्रण में है। बावजूद इसके जिला प्रशासन की ओर से आपदा से निपटने के लिए बनाई गई बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है।

केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी संजय कुमार ने बताया कि आज सुबह 6:00 बजे सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर था। तब से शाम तक सरयू का जलस्तर स्थिर बना हुआ है।

संबंधित समाचार