मुरादाबाद : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाईवे पर जीरो पॉइंट के पास युवक की बाइक फिसल कर गिर गई। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाईवे पर जीरो पॉइंट के पास युवक की बाइक फिसल कर गिर गई। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव बूजपुर मान निवासी दान सिंह कटघर क्षेत्र के हनुमानमूर्ति पर स्थित वाहन शोरूम में नौकरी करता था। परिवार में पत्नी सहित तीन बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार रात ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाईवे पर जीरो पॉइंट के पास बाइक बेकाबू होकर गड्ढों में चली गई। तभी पीछे से आ रहे वाहन ने कुचल दिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : राहत भरी खबर, 334 निराश्रित महिलाओं को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

संबंधित समाचार