बरेली: यूरोपीय देशों की तर्ज पर कूड़ा निस्तारण प्लांट के साथ बनेगा बायोगैस सयंत्र
बरेली,अमृत विचार। यूरोपीय देशों की तर्ज पर नगर निगम कूड़ा निस्तारण प्लांट के साथ बायो गैस प्लांट को लगाने के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों ने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से संपर्क किया है। कंपनियां ने प्रोजेक्ट को देखने के बाद प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर प्लांट लगाने की इच्छा जताई है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के साथ …
बरेली,अमृत विचार। यूरोपीय देशों की तर्ज पर नगर निगम कूड़ा निस्तारण प्लांट के साथ बायो गैस प्लांट को लगाने के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों ने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से संपर्क किया है। कंपनियां ने प्रोजेक्ट को देखने के बाद प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर प्लांट लगाने की इच्छा जताई है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के साथ अत्याधुनिक बायोगैस प्लांट का प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। अधिकारियों के साथ कंपनी ने फरीदपुर तहसील के सतरापुर में खरीदी गई भूमि का निरीक्षण भी किया है।
कूड़ निस्तारण प्लांट को लेकर काफी दिनों से चली आ रही नगर निगम की कोशिश अब धरातल पर दिखने लगी है। कई वर्षों से भूमि के विवाद में फंसे मामले के कारण शहर से निकलने वाले हर रोज 450 मीट्रिक टन कूड़े का सही ढंग से निस्तारण न हो पा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह थी कि कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि नहीं मिल पा रही थी। परसपुर रजऊ में रक्षा मंत्रालय के सहयोग से प्लांट लगा था तो भूमि विवाद के कारण बंद होगा गया।
इसके बाद एक दो जगह भूमि की तलाश की गई, लेकिन उपयुक्त भूमि न होने के कारण मामला लटक गया। जबकि कूड़े के बढ़ते बोझ के कारण बाकरगंज का प्लांट कूड़े से पट गया और योजना फेल हो गई। इसके बाद जिम्मेदार अफसरों ने नेशनल हाईवे के किनारे स्थित रजऊ के पास गांव सथरापुर में प्लांट लगाने के लिए 10 एकड़ जमीन का बैनामा करा लिया। निगम के नाम से जमीन होने के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की योजना को धरातल पर उतारने में जिम्मेदार जुटे हुए।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कूड़ा निस्ताण प्लांट लगाने के लिए दो मल्टीनेशनल कंपनियों ने नगर आयुक्त से हाईटेक कूड़ा निस्तारण प्लांट का खाता दिखाया है। इसमें से एक कंपनी ने अपनी खास प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई है, यूरोपीय देशों में लगे कूड़ा प्लांट के साथ बायो गैस प्लांट की तर्ज पर है। कंपनी के जिम्मेदारों ने प्लांट स्थापित करने लिए भूमि के बारे में जानकारी भी ली है।
“मल्टीनेशनल कंपनियों ने कूड़ा निस्तारण प्लांट के साथ बायो गैस लगाने का संयत्र स्थापित करने का खाका तैयार कर लिया है। इसमें से एक कंपनी ने यूरोप के देशों की तर्ज पर कूड़ा निस्तारण प्लांट का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस पर बहुत जल्द काम शुरू होने वाला है।”-अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त
