इटावा : अवैध खनन की शिकायत पर जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे सदर एसडीएम के निर्देशन में खनन विभाग की टीम ने एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मानिकपुरविशु की बीहड मे बनी गौशाला के पास सोमवार की रात खनन माफिया जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन …

अमृत विचार, इटावा। मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे सदर एसडीएम के निर्देशन में खनन विभाग की टीम ने एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मानिकपुरविशु की बीहड मे बनी गौशाला के पास सोमवार की रात खनन माफिया जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे।

सदर एसडीएम विक्रम सिंह राघव, खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज, सहित इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे अधिकारियों व पुलिस को आता देख खनन माफिया एक जेसीबी मशीन व चार ट्रैक्टर ट्रॉली छोडकर मौके से फरार हो गए।

खनन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी व चारों ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे लेकर सीज कर दिया गया। सदर एसडीएम ने बताया कि बीती रात इकदिल थाना क्षेत्र में मिट्टी के अबैध खनन की सूचना पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी मशीन व चार ट्रैक्टर ट्रॉली को पकडकर सीज कर दिया गया है।कार्रवाई के दौरान थाना इकदिल के मानिकपुर विशु चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह, खनन विभाग के बाबू विनोद, के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:- इटावा: मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, विकास भवन में धरना देकर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार