बहराइच : मरी माता तट पर एकसाथ जलाई गई 5100 दीया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी के तट व मरी माता मन्दिर के निकट प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के तत्वावधान में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। संगठन के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टी सदस्यों ने 5100 दीपक जलाकर अज्ञानरूपी अंधेरे को नष्ट करने का संकल्प लिया। दीपक के जलने से तट प्रकाश …

अमृत विचार, बहराइच। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी के तट व मरी माता मन्दिर के निकट प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के तत्वावधान में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। संगठन के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टी सदस्यों ने 5100 दीपक जलाकर अज्ञानरूपी अंधेरे को नष्ट करने का संकल्प लिया। दीपक के जलने से तट प्रकाश मय हो गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ एमएलसी बहराइच/श्रावस्ती एवं प्रदेश संरक्षक महिला विंग डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हरिश्चन्द्र उपाध्याय की पत्नी कस्तूरी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।अध्यक्षता न्यास के प्रदेश संरक्षक घनश्याम बाजपेई ने किया। कथा व्यास पंडित शिववंश शास्त्री ने भजन गाकर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। को संबोधित करते हुए डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार एक दीपक घनघोर अन्धकार को नष्ट कर देता है।

उसी तरह हमें दीपक बनकर समाज के प्रत्येक वर्गों के बीच फैले जातिवाद एवं अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करना चाहिए। इस कार्य को प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के पदाधिकारियों ने समाज में विविध प्रकार के कार्यक्रमों को संचालित करके साबित कर दिखाया है। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि काशी में देव दीपावली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। बहराइच में देव दीपावली का आयोजन देखकर मन गद्गद हो गया। एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि दीपदान से पर्यावरण सन्तुलित रहता है।

न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यावरण, गौ सेवा , सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार जैसे अनेक क्षेत्रों में काम करता है। संगठन पदाधिकारियों ने 2014 से देव दीपावली प्रारम्भ किया था जो आज भी अनवरत चल रहा है। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र,प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम निषाद प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय गौड़, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वाजपेई, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य आदर्श शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग एकता जायसवाल, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य प्रमोद सिंह चौहान, जिला संरक्षक आशाराम उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र, रविन्द्र नाथ मिश्र , प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर, विभाग प्रचारक डॉ अवधेश, , वरिष्ठ ट्रस्टी सुरेश श्रीवास्तव ,डॉ मनोज कुमार मिश्र, बजरंगबली पाठक , सुमुख पाठक, राजेश पाण्डेय अतुल गौड़,जितेन्द्र वाजपेयी,आदर्श शुक्ल, कमलेश यादव,शेखर सिंह, जिला कार्यवाह भूपेन्द्र, नगर कार्यवाह रमेश कुमार, ब्लाक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिसेन , ब्लाक प्रमुख रमाकर पाण्डेय शिवनाथ शिखर,आशीष सिंह , पुण्डरीक पाण्डेय आदि ने संबोधित किया।

इसलिए मनाया जाता है देव दीपावली

विशिष्ट अतिथि स्वामी विष्णु देवाचार्य महराज ने बताया कि देव दीपावली क्यों मनाई जाती है?इसके पीछे एक पौराणिक मान्यता है कि त्रिपुरासुर नामक राक्षस अपनी तपस्या से ब्रह्मा जी को प्रसन्न करता है और वह त्रैलोक का सबसे शक्तिशाली असुर बन जाता है,वह देव लोक एवं मृत्यु लोक को अपने अत्याचार से आक्रांत कर देता है।

धरती रक्तरंजित हो जाती है सारे देवता भगवान शिव के पास जाकर इस असुर का वध करने का निवेदन करते हैं। भगवान शिवजी ने त्रिपुरासुर का वध करके देवताओं और मनुष्यों की रक्षा की ,उस समय से देवताओं द्वारा देव दीपावली मनाया जाता है। काशी में इसकी धूम रहती है।

यह भी पढ़ें:- बहराइच : 10 नवंबर को सांसद का घेराव करेंगे ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारी

संबंधित समाचार