सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मेमू शेड का निर्माण किया जाएगा: रेल मंत्री वैष्णव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में 30 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन पर मेमू शेड का निर्माण किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि सहारनपुर उत्तर रेलवे महत्वपूर्ण जिला है। यह एक कामिर्शयल हब हैं और यह जिला सांस्‍कृतिक एवं बौद्धिक हब हैं तथा आने वाले समय में यहां …

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में 30 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन पर मेमू शेड का निर्माण किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि सहारनपुर उत्तर रेलवे महत्वपूर्ण जिला है। यह एक कामिर्शयल हब हैं और यह जिला सांस्‍कृतिक एवं बौद्धिक हब हैं तथा आने वाले समय में यहां बहुत अधिक संख्या में रेलवे का ट्रैफिक यानि नई ट्रेन आने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पर रेलवे ट्रेक पर एक मेमू शेड बनाया जा रहा है। जहां पर रेलवे का मेंटीनेन्स, रिपेयर का काम शुरू किया जा सके।

उसके लिए तीस करोड की धनराशि को स्वीकृत की गयी है । इलेक्ट्रिक लोको 20 करोड की लागत से कार्य शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर, मेरठ, बिजनौर प्रोजेक्ट पर सर्वे का काम चल रहा हैं सर्वे पूरा होने पर डीपीआर तैयार कर दिया जाएगा।वैष्णव ने बताया कि उप्र जैसे महत्वपूर्ण राज्य जिसकी जनसंख्या अन्य देशों से कई गुणा ज्यादा है। इस महत्वपूर्ण राज्य को वर्ष 2014 से पहले रेलवे से मात्र एक हजार नौ करोड़ रुपये दिये जाते थे।

वर्तमान डबल इंजन की सरकार ने रेलवे की और से उप्र को 14 हजार 761 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं। अब तक उप्र में 94 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार में जहां चार किमी रेलवे की पटरी बिछती थी वहीं आज डबल इंजन की सरकार में प्रतिदिन 12 किलोमीटर नई पटरी बिछायी जा रही है। रेल मंत्री ने बताया कि 200 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तर के स्टेशन बनाये जाएंगे।

इनमें से अभी उप्र का लखनऊ चार बाग 500 करोड़ की लागत से बन रहा है, गाजियाबाद 350 करोड़, प्रयागराज 1000 हजार करोड़, कानपुर सेन्ट्रल 500 करोड से वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जा रहा है। काशी, आगरा, दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन , अलीगढ़, झासी , मथुरा , गोडा, गोरखपुर बरेली स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि संगम ट्रेन का सहारनपुर तक विस्तार करें या नई ट्रेन शुरू करें इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: सांसद के गांव में पसारे डेंगू ने पैर, 10 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि

संबंधित समाचार