मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश और रामगोपाल के बीच सैफई में हुई एकांत वार्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा में गहन मंथन चल रहा है। सबकी निगाहें इस पर लगी हैं कि मैनपुरी में स्व. मुलायम सिंह यादव के बाद कौन। मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त इस सीट का चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण हो गया है। विरासत …

इटावा। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा में गहन मंथन चल रहा है। सबकी निगाहें इस पर लगी हैं कि मैनपुरी में स्व. मुलायम सिंह यादव के बाद कौन। मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त इस सीट का चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण हो गया है। विरासत और परिवार को संभालना सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए बड़ी चुनौती है।

सपा प्रत्याशी के चयन को लेकर मंगलवार को सैफई में सपा अध्यक्ष अ‌खिलेश यादव और सपा के मुख्य रणनीतिकार प्रो रामगोपाल यादव के बीच सैफई में गहन मंथन चला। करीब 20 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच एकांत में वार्ता हुई। वार्ता के बाद नाम तो फाइनल हो चुका है परंतु इसकी घोषणा बुधावार को हो सकती है।

अखिलेश यादव पिछले दो दिनों से सैफई में ही रुके हैं। सोमवार को वे धौलपुर राजस्थान के उस मिलिट्री स्कूल में गए थे जहां उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण की थी।मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव भी सैफई पहुंचे। दोपहर बाद अखिलेश यादव सीधे अपने आवास से निकलकर प्रो रामगोपाल के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट तक एकांत वार्ता हुई। माना जा रहा है दोनों नेताओं की बीच प्रत्याशी के चयन पर ही मंथन हुआ।

इसके बाद दोनों नेता इटावा के एक होटल में पहुंचे। जहां मछली ठेकेदार मो इदरीश के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में भाग लिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान दोनों नेताओं ने मीडिया कर्मियों से बातचीत नहीं की।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मैनपुरी उपचुनाव में अपर्णा यादव को मिल सकता है बीजेपी का टिकट, लग रहे कयास

संबंधित समाचार