शाहजहांपुर: बाइक सवारों से टकराकर पलटी ईको कार, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/मिर्जापुर, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार की सुबह ढाई घाट पर गंगा स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ईको कार अचानक बाइक सवारों के सामने आ जाने से पलट गई। यह हादसा मिर्जापुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाइवे पर गांव दोषपुर नागर की मड़इया के पास हुआ। यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मंत्री …

शाहजहांपुर/मिर्जापुर, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार की सुबह ढाई घाट पर गंगा स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ईको कार अचानक बाइक सवारों के सामने आ जाने से पलट गई। यह हादसा मिर्जापुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाइवे पर गांव दोषपुर नागर की मड़इया के पास हुआ।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मंत्री जी बोले- जो छात्र बीच में बोला उसे बाहर निकाल दो

बाइक को बचाने के प्रयास में कार 10 फिट नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल 11 कार सवारों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव दोषपुर मड़इया निवासी 35 वर्षीय भूरे पुत्र वेदराम व उसका भतीजा 17 वर्षीय नन्हें पुत्र अवधेश कुमार मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे पंप पर डीजल लेने बाइक से जा रहे थे। स्टेट हाइवे पर दोषपुर नागर मोड़ पर ईको कार की चपेट में आने से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार 10 फिट नीचे जाकर गिरी।

बाइक पर सवार चाचा और भतीजे दूर जाकर छिटककर गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। उधर बाइक को टक्कर मारने के बाद ईको वाहन सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गया। वाहन के पलटने से घायलों में चीखपुकार मचने लगी।

सूचना पर पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहन में दबे लोगों को बमुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने एक दर्जन घायलों को वाहनों से फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 40 वर्षीय बंसत पुत्र खेमकरन निवासी गांव राजनपुर थाना तिलहर की मौत हो गई।

घायलों में मृतक बसंत की पत्नी भगवंता देवी, पुत्री कामनी, मधुरानी पत्नी बहोरन, पति बहोरन, राकेश कुमार, आर्यन, बच्चूलाल, कांती पत्नी बच्चूलाल, विमल गंगवार शामिल हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: निकाय चुनाव में जिले की सभी सीटें जीतेगी भाजपा- कपिल अग्रवाल

संबंधित समाचार