मुरादाबाद: युवती से दुष्कर्म के मामले में युवक समेत चार पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में युवक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से अपने ही घर में दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। आरोप है कि युवक के परिजनों ने भी उसका सहयोग किया। सीओ सिविल लाइंस के आदेश पर पुलिस ने आरोपी समेत उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में युवक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से अपने ही घर में दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। आरोप है कि युवक के परिजनों ने भी उसका सहयोग किया। सीओ सिविल लाइंस के आदेश पर पुलिस ने आरोपी समेत उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मझोला क्षेत्र की 30 वर्षीय युवती ने सीओ डॉ. अनूप सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ला निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम में फंसा लिया। उसके पिता-माता और बहन को जानकारी हुई तो उन्होंने भी पीड़िता को शादी के झांसे में रखा। आरोप है कि युवक ने अपने ही घर में उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। विरोध पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि सीओ के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- संभल: फंदे पर झूली महिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार