शाहजहांपुर: कोलाघाट पुल पर लगा जाम, पूरे दिन परेशान हुए श्रद्धालु
अमृत विचार, मिर्जापुर/शाहजहांपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर भारी भीड़ के चलते कोलाघाट पुल पर एक बार फिर भयंकर जाम लग गया। जाम के चलते गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्वालु घंटों जाम में फंसे रहे। कोलाघाट पुल पर आने व जाने के लिए संकरा रास्ता बनाया गया है। जिसके चलते धीरे से ही एक बार मे …
अमृत विचार, मिर्जापुर/शाहजहांपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर भारी भीड़ के चलते कोलाघाट पुल पर एक बार फिर भयंकर जाम लग गया। जाम के चलते गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्वालु घंटों जाम में फंसे रहे।
कोलाघाट पुल पर आने व जाने के लिए संकरा रास्ता बनाया गया है। जिसके चलते धीरे से ही एक बार मे एक व्यक्ति निकल सकता है। भैया दूज के पर्व पर भी संकरे रास्ते के चलते भयंकर जाम लग गया था। प्रशासन को उम्मीद थी कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्वालुओं की भारी भीङ़ गंगा तट पर उमड़ेगी।इसके बावजूद भी कोलाघाट पर कोई अलग से व्यवस्था नही की गई। जिस कारण पूरे दिन श्रद्वालु जाम के झाम से जूझते रहे।
