उन्नाव: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
उन्नाव, पुरवा। उन्नाव के मौरावां क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अधेड़ किसान की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मौरावां- मोहनलालगंज मार्ग पर पक्के तालाब के निकट की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल …
उन्नाव, पुरवा। उन्नाव के मौरावां क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अधेड़ किसान की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मौरावां- मोहनलालगंज मार्ग पर पक्के तालाब के निकट की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गांव निवासी 46 वर्षीय जगपाल पुत्र मंगल लोधी किसानी का कार्य निपटा कर अपनी बाइक से मौरावां आया था। मौरावां से वापस घर की तरफ जा ही रहा था तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे जगपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मौरावां थाना पुलिस जगपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौरावां ले आई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस खबर के बाद से ही मृतक के बड़े पुत्र रामकुमार उम्र 25 वर्ष, छोटा पुत्र सुधीर उम्र 20 वर्ष तथा तीन बेटियां आरती, पूजा और रूबी तथा मृतक की पत्नी नन्ही देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया की अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है जिसमें घायल की मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: सीओ दफ्तर के सामने महिला अधिकारी को मारी गोली, कानपुर रेफर
