लखनऊ: फरार चल रहा हत्यारोपी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे
लखनऊ। वाराणसी में हुई हत्या के आरोप में फरार चल रहे हत्यारोपी थाना सिगरा वाराणसी निवासी आकाश सरोज उर्फ आर्या को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर वाराणसी पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि एसटीएफ की टीम …
लखनऊ। वाराणसी में हुई हत्या के आरोप में फरार चल रहे हत्यारोपी थाना सिगरा वाराणसी निवासी आकाश सरोज उर्फ आर्या को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर वाराणसी पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने मंगलवार दोपहर को आरोपी को बस स्टैंड के पास थाना क्षेत्र सिगरा वाराणसी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ शराब के ठेके पर मौजूद था।
वहां पर किसी बात को लेकर राजकुमार सिंह नामक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गयी। इस बीच राजकुमार सिंह के पिता पशुपति सिंह बीच बचाव कर रहे थे। इसी बीच लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला किया गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी साथियों संग मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: समीक्षा अधिकारी के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
