लखनऊ: चोरी के सामान के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। गाजीपुर पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के कारण आतंक का पर्याय बने दो शातिर चोरों को मंगलवार को कुकरैल बंधा पुल पर बैरक नंबर-7 के समीप से गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर चोरी का हजारों रुपये का सामान भी बरामद कर लिया गया है। दोनों चोरों की पहचान तालकटोरा …
लखनऊ। गाजीपुर पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के कारण आतंक का पर्याय बने दो शातिर चोरों को मंगलवार को कुकरैल बंधा पुल पर बैरक नंबर-7 के समीप से गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर चोरी का हजारों रुपये का सामान भी बरामद कर लिया गया है। दोनों चोरों की पहचान तालकटोरा के आलम नगर निवासी अभिषेक कुमार (22) व हन्ना सोती की तलैया के समीप रहने वाले रोहित मौर्या उर्फ भूरे (20) के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए गाजीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्र ने बताया कि कुछ ही दिन पूर्व दो दिन के अंतराल पर तीन घरों में मोटर-टोंटी समेत लोहे-पीतल के सामानों की चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सूचना मिली कि दोनों चोरियों को अंजाम देने वाले चोर कुकरैल बंधा के पास हैं।
छापेमारी कर दोनों चोरों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक अभिषेक पेशेवर चोर है। उसके खिलाफ गाजीपुर, पीजीआई, पारा, सुशांत गोल्फ सिटी, आशियाना, चौक गोमती नगर व चिनहट में कुल मिलाकर 10 चोरी के मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:-महेंद्र मौर्य हत्याकांड में पुलिस का खुलासा: शराब की एक बोतल की लालच में आरोपी ने की थी हत्या
