बरेली: मौसम ने बदली करवट, ठंड ने दी दस्तक, लापरवाही पड़ सकती है भारी, रहें सावधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। अब लोगों ने गुलाबी ठंड का अहसास भी करना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जाने से मौसम बदलने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के तापमान में …

बरेली,अमृत विचार। ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। अब लोगों ने गुलाबी ठंड का अहसास भी करना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जाने से मौसम बदलने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के तापमान में एक डिग्री और रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मौसम साफ और शुष्क रहेगा। जबकि लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: छात्रों के लिए खुशखबरी, दीक्षांत समारोह से पहले परिणाम जारी करने की तैयारी

गुरुवार की सुबह से ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया।सुबह से आसमान में सूर्यदेव नदारत रहे। धूप न निकलने से लोगों ने अपने घरों से रजाई कंबल निकलना शुरू कर दिए। वहीं लोग अब गर्म कपड़े पहनते नजर आए। अचानक मौसम के बदलाव से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इस समय की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

की सुबह भी आसमान साफ रहा और दिन चढने के बाद सूरज का ताप भी चढ़ा। वहीं आधी रात के बाद तापमान में गिरावट आ रही है जिसकी वजह से लोगों को ठंड भी बखूबी महसूस हो रही है इस पूरे सप्‍ताह तक आसमान साफ रहने की उम्‍मीद मौसम विभाग ने जाहिर की है।

मौसम में आए बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। गुलाबी ठंड के साथ ही विभिन्न मौसमी बीमारियां का प्रकोप बढ़ गया है। अलबत्ता शुरूआती ठंड के दस्तक से ही काफी लोगों में सर्दी-खांसी का गहरा असर पड़ गया है। खांसी और जुकाम के मरीजों में लगातार बढोतरी होने लगी है।

सीएमएस डॉ मेघ सिंह ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही इंफेक्शन भी बढ रहा है। इस कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अस्पताल में अधिक पहुंच रहे हैं। कहा कि मौसम के करवट लेते ही बच्चें और वृद्ध सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। सर्दी जुकाम होने से तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:-बरेली: उत्तर प्रदेश इतिहास कांग्रेस में शोध पत्र का दिया प्रस्तुतीकरण

संबंधित समाचार