बरेली: आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक, यूथ पॉवर वेलफेयर सोसायटी ने कराया जिला अधिकारी को अवगत
बरेली, अमृत विचार। शहर में जगह-जगह आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक और हमलों के विरोध में यूथ पॉवर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें गौरव सक्सेना व पदाधिकारियों द्वारा कहा गया की बरेली शहर में आवारा कुत्तों व बंदरों की संख्या बहुत ज्यादा …
बरेली, अमृत विचार। शहर में जगह-जगह आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक और हमलों के विरोध में यूथ पॉवर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें गौरव सक्सेना व पदाधिकारियों द्वारा कहा गया की बरेली शहर में आवारा कुत्तों व बंदरों की संख्या बहुत ज्यादा हो गयी है और लगातार बंदरों के व आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएँ भी निरंतर बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें:-बरेली: मौसम ने बदली करवट, ठंड ने दी दस्तक, लापरवाही पड़ सकती है भारी, रहें सावधान
सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक कर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करें साथ ही इन आवारा कुत्तों और बंदरों को इनके उचित स्थान पर पहुँचावाएँ। रास्ते चलते बुजुर्गों महिलाओं बच्चों का चलना मुश्किल हो गया है। समाचार पत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा लगातार कुत्तों और बंदरों के हमलों से प्रशासन व सम्बंधित विभाग को चेताया जा रहा है उनके संगठन ने भी कई प्रयास किए ट्रीट किए पर कोई ठोस कार्यवाही ना हो सकी। और कोई एक क्षेत्र नहीं धीरे धीरे पूरी बरेली में ये आम हो गया है। वार्ड स्तरों पर युद्दस्तरीय रूप से उचित प्रयास कराए जाने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने उक्त विषय पर गम्भीर रूप से चिंतन व शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष गौरव सक्सेना, अजय प्रताप, शिवम् सक्सेना, अमित चित्रांश, रचित जौहरी, पुनीत भसीन, धवन प्रतीक, नवीन राजपूत, संजीव साहनी, धीरज सक्सेना, मो सैफ, आकाश शर्मा, राज सिंह आदि सम्मिलित रहे।
ये भी पढ़ें:-बरेली: छात्रों के लिए खुशखबरी, दीक्षांत समारोह से पहले परिणाम जारी करने की तैयारी
