Video: पहाड़ों से मोदी ने गिनाई कांग्रेस की गारंटी, कहा- हिमाचल के जीवन का कायाकल्प 5G से होगा
शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चंबी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की धरती शक्तिपीठों की धरती है। भारत की आस्था और अध्यात्म का एक तीर्थ है। बैजनाथ से लेकर काठगढ़ तक, इस भूमि में बाबा भोले की असीम कृपा हम सभी पर हमेशा बनी रहती …
शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चंबी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की धरती शक्तिपीठों की धरती है। भारत की आस्था और अध्यात्म का एक तीर्थ है। बैजनाथ से लेकर काठगढ़ तक, इस भूमि में बाबा भोले की असीम कृपा हम सभी पर हमेशा बनी रहती है। आज हिमाचल 21वीं सदी में विकास के जिस पड़ाव पर है, वहां उसे स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। जब हिमाचल के पास मजबूत सरकार होगी और डबल इंजन की ताकत होगी, तो चुनौतियों को भी दूर करेगा और नई ऊँचाई भी उतनी ही तेजी से प्राप्त करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले मैं हिमाचल भाजपा को विकास का नया संकल्प लेने के लिए, इतना अच्छा घोषणा पत्र बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प यहां के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। इस बार उत्तराखंड के लोगों ने भी पुरानी परंपरा को बदलते हुए भाजपा को जिताया। उत्तर प्रदेश में भी 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई पार्टी फिर से जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार में आई है। मणिपुर में भी भाजपा की सरकार फिर से आई है।
ये भी पढ़ें : PM मोदी का हिमाचल दौरा, सुजानपुर टीरा में ड्रोन- पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और न ही वो चाहते हैं, आज कांग्रेस की गिन कर दो ही सरकारें बची हैं, एक राजस्थान और एक छत्तीसगढ़ में। यहां से कभी भी विकास की खबरें नहीं आती हैं। इन दोनों जगहों से खबरें सिर्फ झगड़े की ही रहती हैं। अगर यही चलता रहा तो राज्य का विकास कैसे हो सकता है? हम ऐसी राजनीतिक परंपरा बनाना चाहते हैं कि हम सरकार में ऐसा काम करें कि मतदाता हमें बार-बार मौका दें। इसलिए हम विकास के लिए और देश के लिए हर जगह, हर स्तर पर काम कर रहे हैं।
पीएम श्री @narendramodi चंबी, हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/Tq8Up6ZLG4
— BJP (@BJP4India) November 9, 2022
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस यानि, अस्थिरता की गारंटी। कांग्रेस यानि, भ्रष्टाचार, घोटाले की गारंटी। कांग्रेस यानि, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी। केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया। इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने पेंशन की उम्र 80 साल कर दी और साथ में कमाई की शर्त रखी।
कांग्रेस यानि, अस्थिरता की गारंटी।
कांग्रेस यानि, भ्रष्टाचार, घोटाले की गारंटी।
कांग्रेस यानि, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी।
– पीएम @narendramodi#VikasKaDoubleEngine pic.twitter.com/Frlfxyzegg
— BJP (@BJP4India) November 9, 2022
ये भी पढ़ें : हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 26 नेताओं ने थामा BJP का दामन
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेंशन की उम्र को घटाकर 60 साल कर दी और कमाई की शर्त को भी हटा दिया। इससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को फायदा हुआ। सबको सामाजिक सुरक्षा मिले, इसके लिए केंद्र सरकार ने पेंशन और बीमा की योजना शुरू की। हमने किसानों को, मजदूरों को, छोटे दुकानदारों को 3 हजार रुपए नियमित पेंशन मिलने का रास्ता बनाया। इस भावना को हिमाचल की भाजपा सरकार ने और आगे बढ़ाया।
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाला समय 5G का है। हिमाचल के नौजवानों का और हिमाचल के जीवन का कायाकल्प 5G से होगा। इससे दूर-दराज के स्कूलों में भी पढ़ाई, शहरों जैसी हो जाएगी। दशकों तक रही कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित देश की महिलाएं और बहन बेटियां थीं, 2014 से पहले के दिन आपने देखें है। आपने मुझे अपना बेटा समझकर आशीर्वाद दिया और मैंने भी ठान लिया की पीढ़ियों से जो आपको समस्या आ रही हैं, उन्हें पूरा करके ही रहूंगा। हम उम्र के आखिरी पड़ाव तक, महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : राहुल में मोदी को चुनौती देने का दमखम, हिमाचल-गुजरात में कांग्रेस मजबूत: गहलोत
