ICC T20 World Cup: मैच से पहले चोटिल हुए विराट कोहली, नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी बॉल
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल से ठीक पहले भारतीय क्रिकेटर्स एक के बाद एक चोटिल होते जा रहे हैं। कल कप्तान रोहित शर्मा थ्रो डाउन अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे और आज विराट कोहली भी चोटिल हो गए। हर्षल पटेल के साथ प्रैक्टिस के दौरान गेंद इतनी जोर से …
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल से ठीक पहले भारतीय क्रिकेटर्स एक के बाद एक चोटिल होते जा रहे हैं। कल कप्तान रोहित शर्मा थ्रो डाउन अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे और आज विराट कोहली भी चोटिल हो गए। हर्षल पटेल के साथ प्रैक्टिस के दौरान गेंद इतनी जोर से लगी कि विराट कुछ देर अभ्यास पिच पर ही बैठे रहे।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस विराट के चोटिल अपडेट की बात कर रहे हैं। कोई इसे सामान्य घटना मान रहा है तो कोई चोट को गंभीर बता रहा है। हालांकि इसके बाद ये खबर आई है कि विराट कोहली फिलहाल ठीक हैं और उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी क्लिक की है।
https://twitter.com/Aru_Ro45/status/1590217838283096064?s=20&t=uRwqFZg4aXFKxElrS5gyAg
ये भी पढ़ें:- ICC Ranking: सूर्या की चमक बरकरार, एलेक्स का तोड़ा रिकॉर्ड, दुनिया के पहले T20I बल्लेबाज बने
