रायबरेली: ट्रक में मुसाफिर बनकर चढ़े लुटेरों ने चालक को बेहोश कर लूटा
रायबरेली, अमृत विचार। लखनऊ से प्रयागराज ट्रक लेकर जा रहा चालक रास्ते में जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। मुसाफिर बनकर ट्रक में चढ़े लुटेरों ने चालक को नशीला पदार्थ पिला दिया और उससे नगदी लेकर फरार हो गए। चालक को अचेत अवस्था में सीएससी में भर्ती कराया गया है । कन्नौज जनपद के …
रायबरेली, अमृत विचार। लखनऊ से प्रयागराज ट्रक लेकर जा रहा चालक रास्ते में जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। मुसाफिर बनकर ट्रक में चढ़े लुटेरों ने चालक को नशीला पदार्थ पिला दिया और उससे नगदी लेकर फरार हो गए। चालक को अचेत अवस्था में सीएससी में भर्ती कराया गया है ।
कन्नौज जनपद के थाना गोसाईगंज के गांव पटकन का पुरवा निवासी ट्रक चालक मो शकील पुत्र मो वकील बुधवार की सुबह ट्रक लेकर लखनऊ से प्रयागराज जा रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में कुछ लोग मुसाफिर बनकर ट्रक पर चढ़े। रास्ते में उन लोगों ने ट्रक चालक को नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद उसकी तलाशी ली और नगदी लेकर चंपत हो गए। नशे की हालत में ट्रक चालक ऊंचाहार के सवैया गांव के पास पहुंचा तो उसने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। और बीच सड़क पर लेटकर अचेत हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे उठाया और एंबुलेंस की मदद से उसको सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है ।सीएससी अधीक्षक एमके शुक्ला ने बताया कि चालक को नशीला पदार्थ पिलाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
ये भी पढ़ें-हमीरपुर: 15 करोड़ खर्च कर मौदहा बांध बनेगा पर्यटन स्थल
