रायबरेली: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर , एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। शहर के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रतापुर चौराहे पर बुधवार की दोपहर एक बाइक सवार दो युवकों को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ गई और बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए । आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल …

रायबरेली, अमृत विचार। शहर के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रतापुर चौराहे पर बुधवार की दोपहर एक बाइक सवार दो युवकों को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ गई और बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए । आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया । दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा । पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है ।

घटना लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर रतापुर चौराहे की है। यह हादसा बुधवार को अपराह्न एक बजे हुआ है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के रसेहता गांव का लव-कुश मौर्या बाइक से अपने साथी करन मौर्य के साथ रायबरेली शहर की ओर जा रहा था। शहर के रतापुर चौराहे पर पहुँचते ही पीछे से आये ट्रक ने उनकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी । इस हादसे में बाइक ट्रक के पहिया के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई , और बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा।आसपास के लोगों ने घायलों को उठाया और एंबुलेंस के माध्यम से उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां लवकुश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे कार्यवाही की जाएगी । फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है ।

ये भी पढ़ें-एक नॉकआउट मैच मुझे या किसी खिलाड़ी को जज नहीं कर सकता: रोहित शर्मा

संबंधित समाचार