कानपुर : नाइजीरियन नेवी दे रही यातनाएं, इंडियन एंबेसी ने भारतीयों को पहुंचाया खाना-पानी
कानपुर, अमृत विचार। Indian Crew Members पश्चिमी अफ्रीकी के पापुआ गिनी में फ्रंसे भारतीय क्रू-मेबरों को निकालने में पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए है। बीते 24 घंटे से डिटेंशन सेंटर में नाइजीरियन नेवी की निगरानी में भूखे 15 लोगों को इंडियन एंबेसी ने खाना और पानी पहुंचाया है। रोशन के पिता मनोज अरोड़ा के …
कानपुर, अमृत विचार। Indian Crew Members पश्चिमी अफ्रीकी के पापुआ गिनी में फ्रंसे भारतीय क्रू-मेबरों को निकालने में पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए है। बीते 24 घंटे से डिटेंशन सेंटर में नाइजीरियन नेवी की निगरानी में भूखे 15 लोगों को इंडियन एंबेसी ने खाना और पानी पहुंचाया है।
रोशन के पिता मनोज अरोड़ा के मुताबिक बेटे रोशन ने बताया कि डिटेंशन सेंटर में जहां 15 लोगों को रखा गया है, वहां बीते 24 घंटे से खाने और पीने के लिए कुछ भी नहीं दिया गया। इससे कई लोग बेहोश भी हो चुके। इसमें भारतीय भी शामिल हैं। वहीं सभी के पासपोर्ट भी नाइजीरियन नेवी ने जब्त कर लिए हैं।
इसके साथ ही रोशन के पिता रोते हुए बोले, जब कभी रोशन शहर से बाहर जाता था तो उसका हालचाल लेने के लिए ‘राधास्वामी’ कोड वर्ड रखता था। इसका मतलब रहता था- ‘सब कुछ ठीक है।’ जब वह गिनी में फंसा तब भी उसे ‘राधास्वामी’ का मैसेज लिखते तो उसका भी जवाब मैसेज या फोन से ‘राधास्वामी’ आता था, लेकिन सोमवार शाम से मैसेज नहीं आया है।
एक-दो बार कॉल आई। रोता रहा, लेकिन कुछ बोला नहीं। बार-बार नंबर स्विच ऑफ जा रहा। जिससे परिजन परेशान है। परिजनों ने डीएम विशाख जी अय्यर से भी मुलाकात की है। डीएम से आग्रह किया है कि मामले में आधिकारिक रूप से विदेश मंत्रालय और भारत सरकार को लिखित जानकारी देकर परिवार की मदद कराने की बात कहीं है।
यह भी पढ़ें:- प्लीज हमको यहां से निकाल लीजिए…, पापुआ गिनी में 85 दिनों से फंसे कानपुर के लाल ने रो-रोकर लगाई गुहार
