अयोध्या: नगर आयुक्त ने किया डेंगू प्रभावित वार्डों का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर निगम प्रशासन भी अब हरकत में आ गया है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने डेंगू प्रभावित वार्ड झारखण्डी, बल्लाहाता, तेलीटोला, टकसाल एवं विद्याकुण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्षद बृजेन्द्र बहादुर सिंह से भी डेंगू के प्रचार के सम्बन्ध में जानकारी ली। नगर आयुक्त …

अमृत विचार, अयोध्या। शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर निगम प्रशासन भी अब हरकत में आ गया है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने डेंगू प्रभावित वार्ड झारखण्डी, बल्लाहाता, तेलीटोला, टकसाल एवं विद्याकुण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्षद बृजेन्द्र बहादुर सिंह से भी डेंगू के प्रचार के सम्बन्ध में जानकारी ली। नगर आयुक्त द्वारा वार्डों के नालों की नियमित साफ सफाई, एन्टीलार्वा का छिड़काव व सघन फागिंग कराये जाने के निर्देश जोनल सेनेटरी अधिकारी को दिया।

इसके साथ साथ ऐसे स्थानों को चिह्नित कर छिड़काव कराने के निर्देश दिये गये, जो डेंगू के मुख्य स्त्रोत के रूप में प्रकाश आ रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि डेंगू से बचाव नियंत्रण के लिए निगम पूर्णरूपेण प्रतिबद्ध है। इसके लिए पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता है। यथाशीघ्र ही इस बीमारी को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नियंत्रित कर लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों व वार्डों में वरिष्ठ अधिकारियों को भी व्यवस्थाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है। नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, जोनल सेनेटरी अधिकारी क्षितिज मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विजयेन्द्र वर्मा एवं देवी प्रसाद शुक्ला उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-ICC T20 World Cup: न्यूज़ीलैंड को हरा कर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बाबर-रिजवान ने कर दिया खेल

संबंधित समाचार