इटावा : दो सगी बहनों सहित तीन किशोरी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। रहस्यमय ढंग से तीन किशोरियां लापता हो गई है। किशोरियों की तलाश में सर्विलांस टीम को लगाया गया है। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरियों का कुछ पता नहीं चला है। सैफई से दो सगी बहनें और चौबिया से एक किशोरी गायब है। सैफई के नरोहली गांव निवासी नेकराम जाटव ने …

अमृत विचार, इटावा। रहस्यमय ढंग से तीन किशोरियां लापता हो गई है। किशोरियों की तलाश में सर्विलांस टीम को लगाया गया है। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरियों का कुछ पता नहीं चला है। सैफई से दो सगी बहनें और चौबिया से एक किशोरी गायब है।

सैफई के नरोहली गांव निवासी नेकराम जाटव ने बताया कि दो बेटियां निधि (13) और नेहा (14) रविवार को हैवरा कोठी पर बाजार करने गई थी। रात तक दोनों घर नहीं लौटी, जिस पर गांव सहित आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। वे अपने साथ कपड़े और मोबाइल लेकर गई है। सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर किशोरियों की तलाश में सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

चौबिया के बरालोकपुर गांव निवासी विशुनलाल ने बताया कि बेटी सुंदरम (15) बसरेहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। सोमवार सुबह सात बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। नौ बजे के आस-पास स्कूल से फोन आया कि बेटी स्कूल नहीं पहुंची है। बेटी के स्कूल न पहुंचने की बात सुन घर में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन परिवार के सभी सदस्य गांव और रिश्तेदारी में बेटी की तलाश में जुट गए, लेकिन देर रात तक बेटी का कुछ पता नहीं चला। चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात पर किशोरी के अपहरर्ण का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी की तलाश के लिए बसरेहर कस्बे और स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें:- इटावा : अवैध खनन की शिकायत पर जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

संबंधित समाचार