बरेली: मेले से घर लौटने लगे लोग, खिलौने और जरूरतों के सामान की जमकर हुई खरीदारी
बरेली, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले चौबारी रामगंगा मेले का समापन हो गया। मेले में दूर दराज से आए लोग अपने घरों की तरफ लौटने लगे है। मेले में से अपनी जरूरतों का सामान लेकर घरों की तरफ चल पड़े।जिससे लाल फाटक, चौपुला, सैलेटाइट आदि जगह पर भारी जाम लगा। पुलिस को जाम …
बरेली, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले चौबारी रामगंगा मेले का समापन हो गया। मेले में दूर दराज से आए लोग अपने घरों की तरफ लौटने लगे है। मेले में से अपनी जरूरतों का सामान लेकर घरों की तरफ चल पड़े।जिससे लाल फाटक, चौपुला, सैलेटाइट आदि जगह पर भारी जाम लगा। पुलिस को जाम से निजात दिलाने में अपना पसीना बहाना पड़ा।
चार दिन तक चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले चौबारी मेले का आज समापन हो गया। चौबारी में बसा तंबुओ का शहर में लगे लोगों के टेंट उखड़ने लगे हैं। मेला समाप्त होने पर लोग अपने घरों की तरफ रुख करने लगे। भूता, नवाबगंज , रिठौरा, सिंघाई, मुराबपुरा बीसलपुर समेत अन्य जगह से लोग भारी सख्या में मेला देखने आए थे। मंगलवार को लाखों ने रामगंगा में आस्था की डूबकी लगाई थी। बुधवार को लोग अपने घरों पर जाते समय मेले से खाने पीने का सामान बच्चों के खिलौने, आदि खरीद कर अपने साथ ले गए।
