वीडियो वायरल : शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी को दरोगा ने पीटा
अमृत विचार, उर्रा, बहराइच। अमृत पुर पुरैना चौकी पर रात में एक फरियादी अपनी पत्नी के साथ प्रार्थना पत्र देने पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए। वह फरियादी की जमकर पिटाई करने लगे। साथ वीडियो बनाने की बात पर अपशब्दों का प्रयोग कर जमकर पीटा। फरियादी ने पुलिस …
अमृत विचार, उर्रा, बहराइच। अमृत पुर पुरैना चौकी पर रात में एक फरियादी अपनी पत्नी के साथ प्रार्थना पत्र देने पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए। वह फरियादी की जमकर पिटाई करने लगे। साथ वीडियो बनाने की बात पर अपशब्दों का प्रयोग कर जमकर पीटा। फरियादी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है।
कोतवाली मूर्तिहा के ग्राम अमृतपुर पुरैना निवासी मनोज कुमार का मंगलवार को चाकापुरवा गांव निवासी राम प्रवेश, नन्हे, छैल बिहारी समेत अन्य से विवाद हुआ। जिस पर रात में 11 बजे मनोज अपनी पत्नी के साथ चौकी अमृत पुर में प्रार्थना पत्र देने पहुंचा। तभी किसी बात को लेकर चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव नाराज हो गए।
चौकी इंचार्ज ने मनोज कुमार की घूसों से पिटाई शुरू कर दी। मनोज ने वीडियो बनाने की बात कही तो चौकी इंचार्ज और नाराज हो गए। जमकर मनोज की पिटाई की। साथ ही बचा रही पत्नी को भी अपशब्द कहे। इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जिस पर बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है। इस ममाले में सीओ राहुल पांडेय से बात करने के लिए फोन लगाया गया तो सरकारी और प्राइवेट नंबर स्विच ऑफ बताता रहा।
यह भी पढ़ें:- बहराइच : धान क्रय केंद्रों का हो संचालन : भाकियू
