लखनऊ: लखनऊ में कम नहीं हो रही डेंगू की रफ्तार, बुधवार को मिले इतने केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों 42 डेंगू रोगी पाए गये। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत ऐशबाग-03, अलीगंज-05, इन्दिरानगर-04, एन0के0 रोड-04, टूडियागंज-03, चिनहट-04, रेडक्रास-04, सिल्वर जुबली-04, मलिहाबाद-02, काकोरी-03, सरोजनीनगर-02, बी0के0टी0-02, इटौजा-02 में केस पाए गए। आज लगभग 3104 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल 6 घरों …

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों 42 डेंगू रोगी पाए गये। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत ऐशबाग-03, अलीगंज-05, इन्दिरानगर-04, एन0के0 रोड-04, टूडियागंज-03, चिनहट-04, रेडक्रास-04, सिल्वर जुबली-04, मलिहाबाद-02, काकोरी-03, सरोजनीनगर-02, बी0के0टी0-02, इटौजा-02 में केस पाए गए।

आज लगभग 3104 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल 6 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों/भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया।

क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ़ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ़ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने तथा डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी। वहीं सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा मौजूदा समय में यदि बिना मच्छरदानी के न सोंये तो ही बेहतर है।

ये भी पढ़े-: लखनऊ में फिर बढ़े डेंगू मरीज, रविवार को मिले 42 केस, सीएमओ ने दिये ये जरूरी दिशा निर्देश

संबंधित समाचार