चित्रकूट : बैठक में गैरहाजिर रहे पालीटेक्निक प्राचार्य, अब कटेगा वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति की बैठक में पालीटेक्निक के प्राचार्य की अनुपस्थिति को डीएम अभिषेक आनंद ने गंभीरता से लिया। उन्होंने उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। डीएम ने बताया कि …

अमृत विचार, चित्रकूट। छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति की बैठक में पालीटेक्निक के प्राचार्य की अनुपस्थिति को डीएम अभिषेक आनंद ने गंभीरता से लिया। उन्होंने उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। डीएम ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत कक्षा 11- 12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा किए जाने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।

संस्था द्वारा पात्रता के आधार पर आवेदन 15 नवंबर तक अग्रसारित किए जाएंगे। निर्देश दिए कि अल्पसंख्यक विभाग व पिछड़ा वर्ग विभाग दोनों सूची निकालकर मुख्य विकास अधिकारी को दें। उन्होंने कहा कि सात नवंबर तक आए आवेदन पत्र फारवर्ड कर दें। उन्होंने आगाह किया कि सरकार की योजना में हीलाहवाली न करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी यशवंत मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुनहरी लाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- चित्रकूट : पानी के भरे टब में गिरकर बच्चे की मौत

संबंधित समाचार