शाहजहांपुर: DM-SP के हाथों डालमिया चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू, हवन पूजन के साथ किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/निगोही, अमृत विचार। डालमिया चीनी मिल की पेराई सत्र का बुधवार को विधिवत मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस. आनंद और चीनी मिल के यूनिट हेड कुलदीप कुमार ने फीता काटकर व केन कैरियर में गन्ना डालकर नये पेराई सत्र का शुभारंभ किया। यह भी …

शाहजहांपुर/निगोही, अमृत विचार। डालमिया चीनी मिल की पेराई सत्र का बुधवार को विधिवत मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस. आनंद और चीनी मिल के यूनिट हेड कुलदीप कुमार ने फीता काटकर व केन कैरियर में गन्ना डालकर नये पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कोलाघाट पुल पर लगा जाम, पूरे दिन परेशान हुए श्रद्धालु

बनारस से आये आचार्य सतीश चंद्र मिश्रा एवं शत्रोहन द्विवेदी ने मुख्य यजमान यूनिट हेड कुलदीप कुमार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन का शुभारंभ कराया। पश्चात पहुंचे डीएम, एसपी और एसडीएम तिलहर राशी कृष्णा ने भी हवन में आहुतियां दीं।

पूजन के पश्चात डीएम, एसपी सहित अधिकारियों ने फीता काटकर व केन कैरियर में गन्ना डालकर नये पेराई सत्र का शुभारम्भ किया। इस मौके पर चीनी मिल के यूनिट हेंड कुलदीप कुमार द्वारा मिल गेट पर ग्राम कुदिन्ना से बैलगाड़ी लेकर आये प्रथम कृषक राजेन्द्र सिंह, ट्राली लेकर आये ग्राम परसरा परसरी के कृषक झुन्नी लाल और ग्राम पलिया के कृषक रामसजीवन को तिलक लगाकर तथा वस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया।

पेराई सत्र के शुभारंभ पर मिल की तरफ से गन्ने की प्रजातियों, सहफसली खेती, बुवाई की नवीनतम विधियों, बीज उपचार आदि पर जाग्रता फैलाने हेतु प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक आशीष त्रिपाठी ने किसानों से चीनी मिल को साफ, ताजा गन्ना निर्धारित समय के अन्दर चीनी मिल को आपूर्ति करने का अनुरोध किया। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सर्वेश कुमार शर्मा, डॉ. रीतराम कुशवाहा, सत्यवीर यादव, गजेन्द्र सिंह, सुरेश पाल सिंह, अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

वित्त मंत्री कल करेंगे रोजा चीनी मिल को शुभारंभ
रौसर कोठी- वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना गुरुवार की शाम पांच बजे रोजा चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी चीनी मिल के महाप्रबंधक मुनेश पाल ने दी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार