पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने प्रदेश भर में किया प्रदर्शन, 17 से दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को प्रदेश भर के अवर और सहायक अभियंताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। संघ ने शासन से लेकर मुख्यालय के उच्चधिकारियों को चेतावनी दी कि 17 नवंबर तक समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं …

अमृत विचार लखनऊ। लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को प्रदेश भर के अवर और सहायक अभियंताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। संघ ने शासन से लेकर मुख्यालय के उच्चधिकारियों को चेतावनी दी कि 17 नवंबर तक समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो कार्य बहिष्कार के कारण गड्डा मुक्ति समेत सभी महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रभावित होंगे। लखनऊ मुख्यालय पर जनपद अध्यक्ष इं. राजकरण पटेल की अध्यक्षता में सैकड़ों अभियंताओं ने प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष इं.एन.डी. द्विवेदी ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर शत प्रतिशत अभियंताओं की उपस्थिति में धरना चल रहा है। इसके बावजूद अगर प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष की ओर जल्द ही ठोस निर्णय और आदेश जारी नहीं किए गए तो आगामी 17 नवम्बर से सभी अवर और सहायक अभियंता कार्यबहिष्कार पर चले जायेंगे जिसकी सभी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

उन्होंने कहा कि संवर्गीय समस्याओं के लम्बे अरसे से लम्बित होने के कारण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लगातार मुख्यालय से लेकर शासन तक को पत्राचार के माध्यम से समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहा है।लेकिन प्रमुख अभियंता की संवर्गीय समस्याओं के प्रति विभागीय उदासीनता के कारण अभियंताओं में व्यापक आक्रोष है। संघ ने अब तक 30 अनुस्माकरक पत्र भेज दे चुका है। डेढ़ माह से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी प्रमुख अभियंता की ओर से 16 सूत्रीय मांगो पर समाधान नहीं किया गया है।्र

प्रदर्शन कर रहे अभियंताओं का कहना था कि प्रदेशभर के अवर अभियंता,सहायक अभियंता सरकार की विकास योजनाओं को ज़मीन पर अमलीजामा पहुॅचाने के लिए जहां दिन-रात जुटे हुये हैं वहीं दूसरी ओर उनकी ही सेवा सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण में प्रमुख अभियंता संवेदनहीन हो जाते हैं, यह स्थिति उचित नहीं है। जबकि 30 सितम्बर तक पात्र कार्मिकों की प्रोन्नति करने का निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया था। धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. श्रवण कुमार,इं.एस.के.त्रिपाठी, इं. एच.एन. मिश्रा, राजर्षि त्रिपाठी, राजेश वर्मा , विनोद गौतम, सुधरि गुप्ता, कपूर गौतम, दिवाकर राय,इं. प्रवीण शुक्ला मौजूद रहें।

ये भी पढ़े:- लखनऊ:पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने भारत सिंह

संबंधित समाचार