लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र पर हमला, हालत गंभीर ट्रामा में भर्ती
अमृत विचार, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉमर्स कैंटीन में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र पर करीब 2 दर्जन छात्रों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के बगल में स्थित किशोरी की कैंटीन पर बीएससी सेकंड ईयर के छात्र शुभम सोनी मौजूद था उसी समय बीएससी …
अमृत विचार, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉमर्स कैंटीन में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र पर करीब 2 दर्जन छात्रों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के बगल में स्थित किशोरी की कैंटीन पर बीएससी सेकंड ईयर के छात्र शुभम सोनी मौजूद था उसी समय बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र कुछ बाहरी छात्रों को लेकर कैंपस पहुंचता है और शुभम शुभम को जमकर पीटने लगता है इस दौरान आरोपी छात्रों ने शिवम के सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल से हमला कर दिया
. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. शुभम को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी छात्र वहां से भाग निकले छात्र पर हमले की सूचना वहां मौजूद छात्रों ने प्रॉक्टोरियल टीम को दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल टीम ने गंभीर रूप से घायल छात्र को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया.
यूनिवर्सिटी प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र एवं के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं उसके सिर पर करीब एक दर्जन टांके लगे हैं. छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी का कहना है कि छात्र की हालत स्थिर है, आरोपी छात्रों कि पहचान कि जा रही है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ विश्वविद्यालय के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय, पहली बार गठित हुई महिला क्रिकेट टीम
