SP MLA Irfan Solanki की पत्नी नसीम ने प्रेस कांफ्रेंस कर पति को बताया निर्दोष, बोली- पटाखों से लगी थी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थानाक्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने सीसामऊ विधानसभा से सपा के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे। मामले में विधायक की पत्नी नसीम ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में प्रेस कांफ्रेंस की। 

इस दौरान मीडिया के सामने एक वीडिया रखा। जो प्लॉट के सामने स्टार टेनरी के मालिक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उन्होंने कहा कि जिसमें प्लॉट के आसपास बच्चें पटाखे छुड़ाते नजर आ रहे है। उनका कहना है कि बच्चाें के पटाखे छुड़ाने के दौरान ही आतिशबाजी से घर में आग लगी थी। वहां उनके परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

उन्होंने कहा नजीर फातिमा नाम की महिला प्लॉट काे अपना कह रही है। यह रिजवान सोलंकी के नाम है और महिला वहां पर कब्जा कर परेशान कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पति को बेगुनाह फंसाया जा रहा है। वह निर्दोष है। साथ ही पुलिस पर साजिश के तहत आरोप लगाए है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड से न्याय की मांग की है।

संबंधित समाचार