अमरोहा: सिर्फ इतनी सी बात पर टीचर ने जला दिया छात्र का हाथ, पवित्र रिश्ता तार-तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 सबक सिखाने के लिए जलती तीली रख दी हाथ पर, कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से की कार्रवाई की मांग

अमरोहा। स्कूल का होमवर्क पूरा न करने पर छात्र को सबक सिखाने के लिए शिक्षिका ने उसका हाथ जला दिया। छात्र के पिता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
    
 नगर कोतवाली क्षेत्र के चाहगौरी निवासी वसीम अहमद का 10 वर्षीय बेटा मुहल्ले में निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि बुधवार को होमवर्क न करने पर स्कूल में शिक्षिका ने छात्र के हाथ पर माचिस की तीली जलाकर रख दी। जिससे उसका हाथ जल गया।  शाम को पिता ने छात्र का हाथ देखा तो हाथ जलने का कारण पूछा। छात्र ने सारा घटनाक्रम बताया।

वसीम अहमद का कहना है कि उन्होंने शिक्षिका को फोनकर बात की तो उसने भी हाथ जलाने की बात कबूल कर ली। इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़ित छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बिजली के खंभेपर उतर रहे करंट से इकलौते बेटे की मौत 

संबंधित समाचार