बांदा: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम
बांदा, अमृत विचार।
। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा गांव निवासी सुनील कुमार प्रजापति (35) पुत्र ठाकुरदीन गुरुवार की सुबह घर के पीछे स्थित मकान में गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद राशन की दुकान से घर लौटी पत्नी चुनबादी ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुण्डी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई।
दरवाजे की दरारों से झांककर देखा तो सुनील का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक की पत्नी चुनबादी ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता था।
उसके पांच बच्चे हैं। उसने कुछ दिन पहले घर खर्च के लिए साहूकारों से कर्ज ले रखा था। जिसकी भरपाई नहीं कर पाया। साहूकार उससे कर्ज का तकादा करते थे। इधर वह आर्थिक तंगी से भी परेशान था। इसी के चलते उसके पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
