मैनपुरी उपचुनाव: लिस्ट में नहीं दिया गया अपर्णा यादव का नाम, लग रहे हैं टिकट मिलने के कयास
बीजेपी की जिला और क्षेत्रीय टीम ने अपर्णा यादव का नाम पैनल में नहीं दिया
मैनपुरी /लखनऊ, अमृत विचार। मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें लगी हुई हैं। यहां समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि बीजेपी की तरफ से अपर्णा यादव को टिकट दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस सबके इतर बीजेपी की जिला और क्षेत्रीय टीम ने अपर्णा यादव का नाम पैनल में नहीं दिया है।
कहा जा रहा है कि अपर्णा यादव जातीय गोलबंदी साधने में नाकाम होंगी। सूत्रों के अनुसार यादव वोट बैंक डिंपल के सामने अपर्णा यादव पर भरोसा ज्यादा नहीं करेगा। चुनावी जानकारों के अनुसार मुलायम सिंह यादव की सहानुभूति का वोट और यादव बिरादरी का फायदा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को मजबूती से मिलेगा। यही कारण है कि बीजेपी टिकट देने में पूरी सावधानी बरत रही है।
