मुरादाबाद: विवेकानंद हास्पिटल में लगेगा जिले का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
छह दिसंबर को मंडलायुक्त और हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के महानिदेशक करेंगे ध्वजारोहण
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर की ओर से एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जिले का सबसे 82.5 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगेगा। इसका अनावरण छह दिसंबर को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार करेंगे।
दोनों से ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मिलकर सहमति ली है। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोरयर्स एसोसिएशन और यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी के सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से उनके शिविर कार्यालय में मिलकर उनसे सहमति ली।
इस दौरान ट्रस्ट के चैयरमैन सुरेन्द्र पॉल खोसला, वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ढल, सचिव डॉ. नीरज विनोद खन्ना, एमएसईए के संरक्षक व ट्रस्ट के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य नजमुल इस्लाम, विशाल अग्रवाल, नावेद उर रहमान, वीके सिंह, अनिल कुमार, डॉ. हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : 'भाजपा ने हर तबके में विकास और विश्वास पैदा किया'
