लखनऊ: जेवर से भरे तीन बैग ले उड़े चोर, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। खरीदारी करने राजधानी आए सर्राफ की कार का शीशा तोड़ कर चोरों ने करीब 13 लाख रुपये के गहने पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर महानगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोण्डा स्थित परसपुर निवासी दिनेश सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ज्वेलरी का काम है। अपने दोस्त रुपेश सोनी और हीरालाल सोनी के साथ वह कार से चौक सर्राफा बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। तीनों ने खरीदारी के बाद कार में बैग रख दिया। जिनमें करीब 250 ग्राम जेवर और पांच किलो चांदी थी। दिनेश की चाची विमल सोनी का विवेकानन्द अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जिन्हें देखने के लिए गए, और कार को बाहर पार्क कर दिया। जब वापस लौट कर आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था और तीनों बैग गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। महानगर प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार