Rampur Bypoll : रामपुर के लिए सपा का उम्मीदवार तय, इनको मिल सकता है टिकट
अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सपा ने पहले ही उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्नी डिम्पल यादव को इस सीट का प्रत्याशी बनाया है। जबकि पाटी ने रामपुर उपचुनाव के लिए भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर लिया है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि रामपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि, सपा ने इस बात का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो सपा रामपुर उपचुनाव के लिए शनिवार या फिर रविवार को अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।
गौरतलब है कि भारतीय निर्वाचन अयोग ने आजम खान की अपील प कोर्ट के फैसले के बाद एक फिर से चुनाव की तारीख मुकर्रर कर दी है। 10 नवम्बर से आयोग ने नया शेड्यूल निर्धारित किया है। इस शेड्यूल के तहत आगामी पांच दिसम्बर और आठ दिसम्बर को मतदान किया जाएगा।
जबकि 11 नवम्बर से इस विधानसभा सीट पर नामांकन शुरू हो चुका है। बता दें कि चुनाव आयोग ने रामपुर के एडिशनल सेशन जज की अदालत के फैसले के बाद नया शेड्यूल जारी किया था। उस वक्त अदालत ने आजम खान की याचिका पर उनको कोई राहत नहीं दी थी।
इसके बाद आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। हालांकि, पहले एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी आजम खान को इस केस में तीन साल की सजा सुनाई थी। जिससे विधायक की सदस्यता रद्द कर दी गई और रामपुर विधानसभा सीट खाली हो गई। जिस पर उपचुनाव हो रहा है।
