Kanpur Suicide : मोबाइल पर बात करने से मां ने डांटा, बेटी ने फांसी लगाकर दे दी जान, शव देख निकल गई चीखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Suicide बाबूपुरवा के बेगमपुरवा क्षेत्र में मां की डांट से नाराज बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल की है।

बेगमपुरवा निवासी हसीना बेगम अपनी बेटी जेबा के रहती है। उनका बेटा मुंबई में काम करता है। शुक्रवार शाम बेटी खाना बनाने के दौरान मोबाइल पर बात कर रही थी। यह देख मां ने उसे डांट दिया। इस पर बेटी ने खाना बनाना बंद कर कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस पर मां ने बेटी को कई आवाजें लगाई, लेकिन गेट नहीं खोलने पर उसने अंदर झांक कर देखा तो बेटी का शव फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुन इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों की सूचना में पहुंची पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल की है।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है।

 

संबंधित समाचार