Irfan Solanki के घर पहुंचा SP का प्रतिनिधिमंडल, पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, रोनिल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ विधानसभा से SP के MLA Irfan Solanki मामले में सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के आदेश पर शनिवार सुबह सपा का प्रतिनिधिमंडल कानपुर में जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंचा है। सपा कानपुर के नगर अध्यक्ष और 10 विधायकों ने घटनास्थल पर जाकर जांच की।
इसके बाद सभी ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से भी मुलाकात की। सपा के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए रोनिल सरकार के परिजन भी पहुंचे है। इस दौरान कैंट से सपा के विधायक मो.हसन रूमी ने रोनिल सरकार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली महिला ने इरफान और उनके भाई रिजवान पर प्लॉट कब्जे करने के लिए आगजानी करने का आरोप लगाया था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही इरफान और उनके भाई रिजवान फरार चल रहे है। कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस अभी तक उनको पकड़ नहीं सकी है। इसमें एसआईटी टीम का भी गठन किया गया है।

विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज पेश कर प्रेस कांफ्रेंस कर पति और देवर को निर्दोष बताया था। साथ ही बच्चों द्धारा आतिशबाजी से आग लगने की बात कहीं थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक डॉ.मनोज पांडेय पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल में विशम्भर सिंह यादव, अमिताभ बाजपेई, डॉ. आरके वर्मा, ब्रजेश कठेरिया, विनोद चतुर्वेदी, अनिल प्रधान, मो. हसन ‘रूमी‘, गौरव रावत, अरमान खान और सपा नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान भी शामिल हैं।

शनिवार सुबह सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिध मंडल विधायक के घर पहुंचा। जहां पत्नी नसीम, मां खुर्शीदा बेगम, बेटे मुस्तफा और दोनों बेटियों से बातचीत की। इस दौरान परिजनों ने उन्हें सारे सीसीटीवी फुटेज दिखाए है। परिजनों ने विधायक और उनके भाई पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसके बाद सभी लोगों ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड से मिलकर अपना पक्ष रखा है।
रोनिल के परिजन भी सपा विधायक के पहुंचे निवास
श्याम नगर में ज्वैलर्स कारीगर संजय सरकार के बेटे रोनिल सरकार की हत्या के कई दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों को सपा विधायक इरफान सोलंकी के आवास में जैसे ही सपा के प्रतिनिधिमंडल पहुंचने की जानकारी हुई। इस पर उन लोगों ने भी सपा के पदाधिकारियों से मिलकर बेटे की हत्या का खुलासा नहीं होने पर पुलिस पर आरोप लगाए है। इस दौरान कैंट से सपा के विधायक मो.हसन रूमी ने रोनिल सरकार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
