‘भाजपा को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकेश को बना देना चाहिए’ सीएम केजरीवाल का तंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंद्रशेखर ने केजरीवाल और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए दिल्ली LG को कई पत्र लिखे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ठग सुकेश चंद्रशेखर को

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ठग सुकेश चंद्रशेखर को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए क्योंकि वह भगवा दल की ही भाषा बोल रहा है। केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा चंद्रशेखर को एक स्टार प्रचारक के रूप में अपने पाले में लायी है।

केजरीवाल ने कहा, ‘भाजपा मेरे लाई डिटेक्टर टेस्टकी मांग करती है और सुकेश चंद्रशेखर भी यही मांग करता है। वे एक ही भाषा बोलते हैं। वह अब भाजपा में शामिल होने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित है।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने सुना है कि मोदीजी के रोडशो में भीड़ नहीं जुट रही है। उन्हें उन रोडशो में सुकेश चंद्रशेखर को लाना चाहिए। उसने लोगों को कैसे धोखा दिया, इससे संबंधित उसके पास इतनी कहानियां हैं कि लोग उसे देखने और सुनने के लिए आएंगे। वास्तव में, उसे भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

चंद्रशेखर ने केजरीवाल और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को कई पत्र लिखे हैं।

ये भी पढ़ें-

संबंधित समाचार