उप्र: बस्ती में 6 फर्जी शिक्षक बर्खास्त, दो करोड़ 68 लाख की होगी वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दूसरे के नाम के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नौकरी करने वाले छह शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। फर्जी शिक्षकों से दो करोड़ 68 लाख 64108 रूपये की वसूली भी होगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिले में छह शिक्षक अवैध …

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दूसरे के नाम के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नौकरी करने वाले छह शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। फर्जी शिक्षकों से दो करोड़ 68 लाख 64108 रूपये की वसूली भी होगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिले में छह शिक्षक अवैध ढंग से नौकरी कर रहे थे। जांच में इनका प्रमाण पत्र फर्जी और कूट रचित पाया गया। सभी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।

सतीश प्रसाद सहायक अध्यापक, विपिन कुमार सहायक अध्यापक , प्रियंका चौधरी प्रधानाध्यापिका, ध्रुव नारायण, मालती पांडे, राणा प्रताप सिंह सभी सहायक अध्यापक हैं और इन अध्यापकों से वेतन मद में लिए गए दो करोड़ 68 लाख 64 हजार 108 की वसूली किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह भी कहा कि जिले भर के अध्यापकों की नियुक्ति पत्रों की गहन ढंग से जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार