लखनऊ: अखिलेश से मिले फारुख अब्दुल्ला, पीएम उम्मीदवार पर कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने आज राजधानी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में अखिलेश और फारुख अब्दुल्ला की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए फारुख अब्दुल्ला और अखिलेश यादव की मुलाकात हुई है। 

लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे को भी मजबूती से मैदान में उतारने की रणनीति पर काम चल रहा है। अखिलेश से मुलाकात के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि अखिलेश यादव को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

फारुख अब्दुल्ला ने अखिलेश से मुलाकात के बाद कहा कि वे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। फारुख ने कहा कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव के प्रधानमंत्री बनाने की भी चर्चा की थी। अखिलेश को संभावनाओं वाला नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मुलाकातों का राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जा सकता है। 

फारुख ने मुलायम सिंह यादव से अपने निजी संबंधों को याद किया। अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर फारुख ने कहा कि इस संबंध में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता। ये तो ऑल पार्टी मीटिंग में ही तय होगा। 

संबंधित समाचार